आज की ताजा खबर

सेवानिवृत्ति के बाद साइकिल से जनता के बीच सक्रिय रहे,सपा पार्टी ने विश्वनाथगंज से संभावित प्रत्याशी बनाया।

top-news

संडवा चण्डिका प्रतापगढ़। पूर्व मण्डलीय प्रदूषण अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले करीब चार वर्षों से 247 विधानसभा विश्वनाथगंज क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनता के सुख-दुःख में शामिल होने वाले ई. जे. बी. सिंह को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी घोषित किया है।

बताया जाता है कि सेवानिवृत्ति के बाद ई. जे. बी. सिंह ने क्षेत्र में जनसंपर्क को प्राथमिकता दी। वह लगातार साइकिल से गांव-गांव और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर सम्मानित जनता से संवाद करते रहे।

सामाजिक सरोकारों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने के उनके प्रयासों के चलते क्षेत्र में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी रही।

वही 60 विधान सभा के सूची में सम्भावित प्रत्यासी बनाए जाने पर ग्राम प्रधान गौरा डाँड़ शिव कुमार सिंह, प्रधान धर्मेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के लोगो ने बसपा सुप्रीमो के प्रति आभार जताया।

बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती की ओर से विधानसभा चुनाव को लेकर जारी पार्टी की पहली सूची में विश्वनाथगंज सीट से ई. जे. बी. सिंह का नाम संभावित प्रत्याशी के रूप में सामने आने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है।

राजनीतिक जानकारों की नजर अब विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में बसपा की इस घोषणा के बाद बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर है।

ई. जे. बी. सिंह की लंबे समय से जारी जनसंपर्क गतिविधियां और जनता के बीच उनकी सक्रियता आगामी चुनाव में बसपा के लिए कितना प्रभावी साबित होती है, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी।

पार्टी की ओर से प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय और चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही विश्वनाथगंज की राजनीति में मुकाबला और अधिक दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *