आज की ताजा खबर

दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन शिविर आयोजित, 103 बच्चे चिन्हित,03 नवंबर को 178 उपकरणों का होगा वितरण।

top-news

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के आदेशानुसार एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह की देख-रेख में सोमवार को विकास खंड शिवगढ़ में समग्र शिक्षा, पीएम श्री एवं रमसा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए एकदिवसीय उपकरण मापन शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी (शिवगढ़) एवं समेकित शिक्षा की जिला समन्वयक शालिनी मिश्रा ने बताया कि शिविर में विभिन्न विकास खंडों से कुल 110 दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें शिवगढ़ के 68, गौरा के 19, लक्ष्मणपुर के 07, सदर के 06, पट्टी के 04, मांधाता के 04, नगर क्षेत्र के 01 और बाबा बेलखरनाथ धाम के 01 बच्चे शामिल रहे।

मापन प्रक्रिया के उपरांत कुल 103 दिव्यांग बच्चों का उपकरण हेतु ऑनलाइन पंजीकरण किया गया, जिन्हें कुल 178 सहायक उपकरण एवं उपस्कर सामग्री प्रदान की जाएगी।

मौके पर ही सभी अभिभावकों को उपकरण प्राप्ति की रसीद दे दी गई है और चिन्हित लाभार्थियों को 03 नवंबर 2026 को विकास खंड शिवगढ़ स्थित श्पीएम श्री मुरार पट्टी विद्यालयश् के कैंपस में उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

इस शिविर को सफल बनाने में विशेष शिक्षक रामसूरत यादव, मनीष कुमार पाठक, मुकुल, संदीप, सुमन, अर्चना, पुष्पा पांडेय, नसरीन, ब्रजेंद्र, श्रीकांत, सुनीता, अशोक, इंद्र प्रताप एवं व्यंकटेश का सराहनीय योगदान रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *