आज की ताजा खबर

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री कैलाश कुमार मिश्र को दी गई भावभीनी विदाई

top-news

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) के प्रतापगढ़ डिपो में सोमवार को एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम डिपो के सेवानिवृत्त हो रहे रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री कैलाश कुमार मिश्र के सम्मान में आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता श्री चंद्र कुमार सिंह ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रयागराज से पधारे क्षेत्रीय अध्यक्ष मान सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डिपो प्रभारी सत्य प्रकाश यादव रहे।

कार्यक्रम के दौरान साथी कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कैलाश कुमार मिश्र को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके साथ बिताए दिनों और संगठन में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। क्षेत्रीय मंत्री सुरेश चंद्र पांडेय, प्रांतीय प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शकील खां, रामेश्वर प्रसाद शर्मा, शाखा मंत्री रत्नाकर त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, राकेश तिवारी, रामदीन पटेल, शिवकुमार मिश्र, मनोज कुमार शुक्ल, लाल प्रताप सिंह और पुष्पराज मिश्रा सहित कई अन्य कर्मचारियों ने विचार व्यक्त किए। साथी कर्मचारियों के संस्मरणों को सुनकर पूरा माहौल भाव-विह्वल हो गया। समारोह का कुशल संचालन शिवकांत मिश्र ने किया।

अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *