आज की ताजा खबर

एक माह में तीन तहसीलों तक संगठन विस्तार का लक्ष्य

top-news

उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में तय की गई जिम्मेदारियां

सीतापुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, की कोर कमेटी की बैठक रविवार को लाल कपड़ा कोठी में आयोजित हुई।

बैठक में आगामी एक माह के भीतर जिले की शेष तीन तहसीलों तक संगठन का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विभू पुरी ने की। उन्होंने संगठन को जनपद की चार तहसीलों तक पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

बिसवां और महमूदाबाद तहसील की जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष अजीज गौरी को सौंपी गई।  

महोली तहसील की जिम्मेदारी जिला मंत्री धीरेन्द्र शुक्ला को दी गई। इसमें जिला महामंत्री गोविन्द सहाय गुप्ता सहयोग करेंगे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीज गौरी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जिला मंत्री धीरेन्द्र शुक्ला तथा विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नगर महामंत्री तंबौर रिहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *