आज की ताजा खबर

कटिया कृषि विज्ञान केंद्र की तकनीकों से प्रभावित हुए कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक

top-news

पोषणयुक्त धान से लेकर मखाना, मत्स्य बीज बैंक और छत पर बागवानी तक का किया अवलोकन

मानपुर/सीतापुर। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में किए जा रहे प्रयोगों और प्रदर्शनों ने उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह का ध्यान खींचा। रविवार को परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह, उप महानिदेशक डॉ. राजर्षि कुमार गौड एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. रिन्नी सिंह ने केंद्र का विस्तृत भ्रमण कर विभिन्न कृषि तकनीकों का जायजा लिया।

महानिदेशक ने केंद्र के फसल प्रदर्शन क्षेत्र में प्रदर्शित पोषणयुक्त धान की प्रजातियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इसे किसानों की आय बढ़ाने के साथ पोषण सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी बताया। धान की खेती में मीथेन गैस के उत्सर्जन को कम करने के लिए केंद्र पर किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की भी उन्होंने सराहना की।

परिषद की टीम ने केंद्र की मोटे अनाज प्रसंस्करण इकाई, मखाना उत्पादन, मत्स्य बीज बैंक, एकीकृत फसल प्रणाली, फल उद्यान, अमरूद में जालीदार प्रशिक्षण प्रणाली तथा छत पर बागवानी का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. दया एस. श्रीवास्तव, वैज्ञानिक डॉ. आनंद सिंह व डॉ. शुभम सिंह राठौर मौजूद रहे। इंटीग्रल विश्वविद्यालय के कृषि स्नातक के ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *