आज की ताजा खबर

शतरंज में सेठ राम गुलाम इंटर कॉलेज महमूदाबाद का दबदबा

top-news

बालक वर्ग में ओवरऑल विजेता, बालिका वर्ग में स्वरचना स्कूल ने मारी बाजी

सीतापुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज (बालक/बालिका) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन शनिवार को स्वरचना स्कूल, सिधौली में किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपेश सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

प्रतियोगिता अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई, जिसमें जिले के 15 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

बालक वर्ग में सेठ राम गुलाम इंटर कॉलेज, महमूदाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया। सीता इंटर कॉलेज, महमूदाबाद उपविजेता रहा।

वहीं, बालिका वर्ग में स्वरचना स्कूल ने ओवरऑल चौंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता नोडल अधिकारी पवन कुमार के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई।प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी सद्दाम ने किया।

विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में विजयी सभी खिलाड़ी 2 सितंबर 2026 को हरदोई में आयोजित होने वाली मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में सीतापुर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर मुकेश यादव, प्रदीप पाण्डेय, रौनक कश्यप, अमन, पंकज, दुर्गेश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *