आज की ताजा खबर

गर्व का क्षणः सहियापुर के लाल ने हासिल की पीएचडी उपाधि

top-news

बीएचयू से आयुर्वेद संज्ञाहरण विभाग से प्राप्त की पीएचडी उपाधि,बढ़ाया मान

पिसावां/सीतापुर। विकास खंड के सहियापुर गांव निवासी हरद्वारी लाल मिश्रा एवं मुन्नी मिश्रा के बेटे प्रदीप मिश्रा ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस (बीएचयू) से आयुर्वेद संज्ञाहरण विभाग से पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रौशन कर दिया है।

उनकी इस गौरवशाली उपलब्धि से परिवार,ग्रामवासी सहित पूरा  क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है।युवा प्रदीप मिश्रा द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर देश के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त करना युवाओं के लिए प्रेरणा है।

प्रदीप मिश्रा के पिता हरद्वारी लाल मिश्रा पेशे में शिक्षामित्र एवं माता मुन्नी मिश्रा आशा बहु के पद पर कार्यरत हैं।

यहीं नहीं प्रदीप मिश्रा ने योग के विषयों में भी महारथ हासिल कर रखी है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ लोगों एवं परिवारजनों ने उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *