आज की ताजा खबर

शिक्षा में संस्कार और नैतिकता जरूरी-डीआईओएस

top-news

त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय आचार्य विकास वर्ग का हुआ समापन

सीतापुर। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर में चल रहे त्रिदिवसीय संकुल स्तरीय आचार्य विकास वर्ग का सोमवार को समापन हो गया। समापन सत्र की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्चन कर की।

इस अवसर पर प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेश सिंह, संभाग निरीक्षक सीतापुर अवरीश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्निहोत्री और उपाध्यक्ष भंवर सिंह मौजूद रहे। प्रधानाचार्य राम निवास सिंह ने अतिथियों का परिचय कराते हुए वर्ग का संख्यात्मक वृत्त प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि वर्ग में सीतापुर और हरदोई जनपद के 217 आचार्य एवं आचार्या बहनों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान शैक्षिक परिदृश्य में नैतिकता और संस्कारों का ह्रास चिंता का विषय है।

शिक्षा में संस्कार और नैतिकता के बिना राष्ट्र निर्माण संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा के सामने एआई और मोबाइल दो बड़ी चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में ईमानदारी से जीवन जीकर परिवार का पालन-पोषण करने वाला व्यक्ति भी बच्चों के लिए आदर्श हो सकता है।

वर्ग में विभाग प्रचारक अभिषेक, प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह, प्रांतीय शैक्षिक प्रमुख सुरेश सिंह, संभाग निरीक्षक अवरीश कुमार, संभाग निरीक्षक गोपाल राम मिश्र, प्रांतीय प्रशिक्षण संयोजक राम निवास सिंह और संकुल प्रशिक्षण संयोजक राजेश कुमार पाण्डेय ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। समापन पर विद्यालय के उपाध्यक्ष भंवर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *