आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
भारत-नेपाल सीमावर्ती रुपईडीहा को बड़ी सौगात: सीएम योगी ने बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, बोले- पटरी बड़ी तो व्यापार बड़ा
- दैनिक लोक भारती
- 31 Aug, 2026
नेपालगंज रोड से शुरू होगा ब्रॉडगेज का नया युग
वीरेंद्र श्रीवास्तव वीरू
बहराइच। नानपारा-रूपईडीहा-नेपालगंज रोड ब्रॉडगेज रेल लाइन और चार नई ट्रेनों के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को इसे दशकों पुराने सपने के साकार होने का दिन बताया। रूपईडीहा स्थित नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर ब्रॉडगेज लाइन का लोकार्पण कर उन्होंने बहराइच-वाराणसी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर क्षेत्रवासियों के लिए खुशी और विकास का नया अध्याय शुरू होने का है, वहीं पड़ोसी देश नेपाल में आई त्रासदी के बीच उसके साथ खड़े होने का भी है। उन्होंने नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सीएम ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा विरासत और संस्कृति के हैं। जनकपुर से अयोध्या और पशुपतिनाथ से बाबा विश्वनाथ तक दोनों देशों की सांस्कृतिक एकता दिखती है। भारत सरकार ने अपने मित्र राष्ट्र नेपाल के लिए जिस तरह मदद का हाथ बढ़ाया है, उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।
महाराजा सुहेलदेव का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि उन्होंने विदेशी आक्रांता को पराजित कर इस धरती को मुक्त कराया था। पूर्व की सरकारों में जहां सालार मसूद के नाम पर मेला और उर्स होते थे, वहीं आज इसी धरती पर महाराजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनाया गया है, ताकि नई पीढ़ी अपनी विरासत और गौरव से परिचित हो सके।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस सीमावर्ती क्षेत्र को पिछड़ेपन का पर्याय बना दिया था। आज मीटर गेज लाइन ब्रॉडगेज में बदल चुकी है। 56 किलोमीटर लंबी यह लाइन लगभग 730 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। सोमवार से चार नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। यह सेवा केवल रेल कनेक्टिविटी नहीं, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत करेगी। रूपईडीहा से बाबा विश्वनाथ की नगरी तक ट्रेन से व्यापार और पर्यटन बढ़ेगा और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग तक पहुंच भी सुगम होगी। बहराइच से खलीलाबाद तक नई रेल लाइन का काम भी आगे बढ़ रहा है।
सीएम ने कहा पटरी बड़ी होती है तो रास्ते बड़े होते हैं, रास्ते बड़े होते हैं तो बाजार बड़े होते हैं और बाजार बड़े होते हैं तो व्यापार भी बड़ा होता है।
कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले माफिया को संरक्षण मिलता था, आज हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। इंसेफेलाइटिस से बच्चों की मौतों को पहले अज्ञात बीमारी बताकर पर्दा डाला जाता था, आज उस पर प्रभावी नियंत्रण है। आज प्रदेश में महिला, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लखनऊ से बहराइच तक सिक्स लेन सड़क की मंजूरी भी हो चुकी है।
इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, डॉ. आनंद गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, रामनिवास वर्मा, सरोज सोनकर, विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा त्रिपाठी सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







