आज की ताजा खबर

राप्ती नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल ने जान पर खेलकर बचाई जान

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब राप्ती योजक नहर खंड-6 की पुलिया के पास करीब 28 वर्षीय अज्ञात महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी।

नहर में करीब 15 फीट से अधिक गहराई और तेज बहाव के बावजूद मौके पर मौजूद हल्का कांस्टेबल कैलाश यादव ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी।

कांस्टेबल ने तेज बहाव के बीच डूब रही महिला को पकड़ लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिसकर्मी की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना सोमवार शाम करीब 5:05 बजे की बताई जा रही है।


महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की मदद से उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही महिला के नहर में छलांग लगाने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार महिला के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कांस्टेबल कैलाश यादव के साहस और मानवीय संवेदनशीलता की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

तेज बहाव वाली नहर में अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने की उनकी कार्रवाई पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और मानवता की मिसाल बन गई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *