आज की ताजा खबर

नगर पालिका की मासिक बैठक सम्पन्न। साफ सफाई पर विशेष जोर।

top-news

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव

श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा मे मासिक बैठक नगर पालिका अध्यक्ष इरफ़ान अहमद की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।

बैठक मेंनगर पालिका अध्यक्ष इरफान अहमद ने नगर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा कीसाथ ही सफाई व्यवस्था पर सख्त रुखअपनाते हुए अध्यक्ष ने नगर की सफाई व्यवस्था और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के सुचारू रूप से संचालित न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने  कहा कि स्वच्छता के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशाषी अधिकारी डा. अनीता शुक्ला ने सफाई प्रभारी मुस्ताक अहमद खां को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने और प्रत्येक वार्ड में नियमित निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए।

बैठक में उपस्थित समस्त  सभासद गणों ने अपने-अपने वार्डों के विकास, प्रकाश व्यवस्था, नाली-सड़क निर्माण और जनहित से जुड़े आवश्यक प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए जिन पर सर्वसम्मति से अग्रिम कार्यवाही का निर्णय लिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *