आज की ताजा खबर

विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल

top-news

नपाध्यक्ष व ईओ ने संयुक्त रूप से नगर पालिका कार्यालय में स्थित पुस्तकालय का किया निरीक्षण

 युवा किसी भी नगर और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं

मोहम्मद  नईम

पडरौना कुशीनगर। नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल और उपजिलाधिकारी व ईओ राजीव निगम द्वारा नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय के प्रथम तल पर स्थित ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज पुस्तकालय का ने निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष व ईओ ने पुस्तकालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, अध्ययन कक्ष एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि युवा किसी भी नगर और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं।

विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराना केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उनके उज्वल भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसी उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पडरौना द्वारा पुस्तकालय में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं की सुविधाओं का लगातार ध्यान रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जाएगा। ताकि शांत एवं सुविधाजनक वातावरण में विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें, इसके लिए जो भी आवश्यक सुविधाएं होंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का किया प्रयास जाएगा।

उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी राजीव निगम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुस्तकालय की साफ-सफाई, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था सहित विद्यार्थियों से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। पुस्तकालय में आने वाले छात्र-छात्राओं को अध्ययन के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें सकारात्मक एवं अनुकूल वातावरण मिल सके, यह सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक तैयारियों में जुटे विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय अत्यंत उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में इसकी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना नगर पालिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी महेंद्र सिंह, राजकुमार यादव, विपिन जायसवाल, अजय शर्मा, रवि सिंह, रवि शर्मा एवं पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राएं शिवम मद्धेशिया, सुधाकर कुशवाहा, गोलू चौबे, अभिषेक सिंह, आर्यन शाह, दिव्यंका चौरसिया, गरिमा सिंह, श्रेया मिश्रा उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *