आज की ताजा खबर

राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी के प्जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

top-news

मोहम्मद नईम

कुशीनगर। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित वृहद खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत 312026 को कार्यालय, स्पोट्स स्टेडियम, कुशीनगर में जूनियर बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 10.00 बजे  धनंजय कुमार पाण्डेय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु एवं भार ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं जुझारूपन का उत्कृ प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने रोमांचक मुकाबलों में अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों की आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना विकसित करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना तथा माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना रहा।


खेलों केप्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार  धनंजय कुमार पाण्डेय के द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, क्षमता और टीम भावना का विकास भी करता है।

इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी के  जीवन एवं देश के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए खिलाड़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने तथा खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में  पंकज शर्मा,  राजेश गुप्ता,  विष्णु, अनित मिश्रा, दीप, श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

इस अवसर पर श्रीमती ममता भारती, सूरज कुमार, राजेन्द्र सिंह राजू, पंकज कुमार यादव, दुर्गावती, कुमकुम, नीरज सिंह एवं बड़ी संख्या में खेत प्रेमी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *