आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
सुलतानपुर में पुलिस टीमों ने स्कूल, बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनजागरूकता अभियान
हेल्पलाइन नंबरों से लेकर साइबर सुरक्षा तक दी जानकारी, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित
सुशील चन्द्र मिश्र
सुलतानपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत सुलतानपुर पुलिस की ओर से मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों, एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं और आमजन से संवाद कर सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी साझा की।
पुलिस टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा के साथ साइबर अपराध और यातायात नियमों को लेकर भी जरूरी सावधानियां बताई गईं।
हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को आपात स्थिति में सहायता के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला संबंधी सहायता के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098, महिला हेल्पलाइन के लिए 181, एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर संपर्क किया जा सकता है।
महिलाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य किसी अपराध की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल पुलिस अथवा संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए किया प्रेरित
मिशन शक्ति अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के साथ सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
पुलिस टीमों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सहित स्वयं सहायता समूह एवं महिला स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया।
पात्र महिलाओं को संबंधित विभागों के माध्यम से योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कौशल विकास, स्वरोजगार, शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को समझाते हुए स्वयं सहायता समूहों एवं रोजगारपरक योजनाओं से जुड़ने की अपील की गई।
ग्राम चौपाल में बताए कानूनी अधिकार
ग्रामीण क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्राम चौपाल, महिला संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। यहां महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों के साथ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल श्रम और महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
महिलाओं को अपनी समस्याएं पुलिस और संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस ने महिलाओं से अपने आसपास की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की।
साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके
अभियान के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, फर्जी वेबसाइट या ऐप के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने की सलाह दी।
लोगों से ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाते और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने को कहा गया। पुलिस ने साइबर अपराध होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी, ताकि ठगी की रकम को समय रहते सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ सके।
एंटी रोमियो टीमों ने भी किया भ्रमण
एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







