आज की ताजा खबर

दलितों के अपमान के विरोध में श्रावस्ती कांग्रेस का विरोध मार्च

top-news

श्रावस्ती । दलितों के अपमान, सामाजिक भेदभाव तथा राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज श्रावस्ती कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, भिनगा से ईदगाह तिराहे तक विरोध मार्च निकाला गया।

कांग्रेसजनों ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह श्री खड़गे के साथ-साथ देश के करोड़ों दलितों के सम्मान और आत्मसम्मान का अपमान है।

जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है।

राहुल गांधी ने जब इस अपमान और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ती रहेगी।जिला उपाध्यक्ष चंद्र पाल सिंह यादव ने कहा भाजपा और आरएसएस द्वारा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण किया जाना सरासर खड़गे जी और देश के करोड़ों दलितों के सम्मान एवं आत्मसम्मान का अपमान है।

आने वाले चुनाव में जनता भाजपा और आरएसएस का राजनीतिक शुद्धिकरण करेगी और संविधान, समानता तथा सामाजिक न्याय की ताकतों को मजबूत करेगी।”विरोध मार्च में जिला महासचिव एडवोकेट असलम, जिला उपाध्यक्ष असलम खान, एससी/एसटी विभाग के जिला अध्यक्ष फूलचंद गौतम, प्रदेश सचिव एवं प्रभारी एससी/एसटी बहराइच शेशराज गौतम, जिला महासचिव एहसान चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इमरान मलिक, जिला उपाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव सहित सभी ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *