आज की ताजा खबर

खिलाडी सुविधाओं पर नहीं, खेल पर दें ध्यान : डा योगेंद्र सिंह

top-news

जनपदीय हाकी टीम का चयन, मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता आज 

प्रयागराज। मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर केपी इंटर कॉलेज के मुख्य संयोजकत्व में जिला स्तरीय ओपन हॉकी अण्डर-  14 ,17 और 19 वर्ष बालक / बालिका का आयोजन चयन प्रतियोगिता के माध्यम से आज किया गया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने  कहा कि मेजर ध्यानचंद कम सुविधाओं के बावजूद भी बहुत बड़ा मुकाम खेल में हासिल किया था, उनका खेल के प्रति लगाव ,अनुशासन, राष्ट्रीय प्रेम, हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माजिदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान खान  ने और संचालन अकील अब्बास रिजवी ने और धन्यवाद खेल शिक्षक उमेश खरे ने किया।

प्रतियोगिता में जनपद की कुल बालक /  बालिका की 10 टीमों ने प्रतिभाग किया एवं खेल के आधार पर बालक, बालिका टीम का चयन किया गया।

अब यह टीम बुधवार  दो सितंबर को मंडल स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में अपने जनपद प्रयागराज का प्रतिनिधित्व करेगी।

चयनित खिलाड़ी बुधवार की सुबह नौ बजे मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज करेली में उपस्थित रहेंगी। मैच में ऑफिशियल सनी पांडे, शाहबाज थे। आनंद सोनकर, इशरत परवीन हरिलाल, भूपेंद्र सिंह ,सिल्की गुप्ता, अंकिता सिंह,नितिन पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *