आज की ताजा खबर

12 किलोमीटर मैराथन में बरेली के अनुराग यादव ने मारी बाजी

top-news

आरिफ सिद्दीकी

सिंधौली। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह की स्मृति में मंगलवार को 12 किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता मुड़िया मोड़ स्थित सिंदूर फिजिकल अकादमी के ग्राउंड से शुरू हुई।


मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने भगवा झंडा दिखाकर धावकों को रवाना किया। दौड़ उमरिया गांव तक जाकर वापस अकादमी के ग्राउंड पर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में बरेली के 20 वर्षीय अनुराग यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुजफ्फरनगर के दीपक कटारिया दूसरे और हथौड़ा बुजुर्ग के नमन दीक्षित तीसरे स्थान पर रहे।

कैलाश ने चौथा, मोहम्मद शहबाज ने पांचवां, निगोही के अजय ने छठा तथा अयोध्या के विनय यादव ने सातवां स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को जगह-जगह मुस्तैद किया गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस भी तैनात रही। प्रतियोगिता का आयोजन सिंदूर फिजिकल अकादमी के फौजी उमेश सिंह ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में रोहित कुमार, अर्पित यादव, निखिल सागर, मोहम्मद जैद, रहमान खान, गांधी गौतम, अतेंद्र यादव, धीरज सिंह और आशीष यादव का सहयोग रहा।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *