आज की ताजा खबर

ऑटो और रोडवेज बस की भिड़ंत,दस घायल

top-news

 आरिफ सिद्दीकी 

मिर्जापुर,शाहजहांपुर।जलालाबाद से कलान की तरफ जा रहे ऑटो के सामने से घोड़ा आ जाने के कारण अनियंत्रित हुए ऑटो और रोडवेज बस में जोरदार टक्कर,चालक सहित दस घायल,मौके पर मची चीख पुकार सभी घायलों को सीएचसी ज़रियनपुर भेजा गया।

मिलीं जानकारी के अनुसार मंगलवार दिन के करीब तीन बजे के आसपास एक ऑटो सवारिया भर कर जलालाबाद से कलान की तरफ जा रहा था।

ऑटो जैसे ही कस्बे के अंदर काली मंदिर के पास पहुंचा ही था तभी अचानक सड़क पर घोड़ा आ जिसे बचाने के प्रयास में  ऑटो चालक स्टेयरिंग से अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही रोडवेज बस से सीधे जा टकराया।

टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

ऑटो और बस की भिड़ंत में ऑटो चालक समीर निवासी साधो सराय,थाना जलालाबाद सहित कुंवरपाल सिंह फौजी निवासी छिदपुरी,सुमन निवासी लखनपुर,बृजेश निवासी धर्मपुर सतरा,रामकन्या निवासी धर्मपुर सतरा, नेकपाल निवासी धर्मपुर सतरा,हरिश्चंद्र गुप्ता निवासी सभी थाना कलान,ऊषा निवासी नगरीय म्याऊं जिला बदायूं,जानवी,अभिषेक आदि लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *