आज की ताजा खबर

सशक्त मंडल मजबूत संगठन की आधारशिला: नीरज वर्मा

top-news

भाजपा की जिला कार्ययोजना बैठक में मंडल कार्यसमिति और बूथ समितियों के सत्यापन पर जोर

चुनाव से पहले बूथ, शक्तिकेंद्र और मंडलों का सत्यापन पूरा करने के निर्देश

हेमन्त कुमार श्रीवास्तव 

श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की ओर से मंडल कार्यसमिति एवं बूथ समिति के सत्यापन को लेकर जिला कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। भिनगा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा मौजूद रहे।

बैठक में मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवास योजना अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक संरचना में बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रहते हैं तो पार्टी के अभियानों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से घर-घर तक पहुंचाया जा सकता है।

बूथ की सक्रियता से मजबूत होता है संगठन

नीरज वर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे वर्ष बूथ स्तर पर सक्रिय रहता है। बूथ समितियों के साथ यदि मंडल कार्यसमिति भी सक्रिय और मजबूत हो तो उसका लाभ पूरे जिला संगठन को मिलता है। उन्होंने कहा कि सशक्त मंडल ही मजबूत संगठन की आधारशिला होता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, शक्तिकेंद्र और मंडल स्तर पर सत्यापन का कार्य जल्द पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निर्धारित योजना के अनुसार जिम्मेदारी निभानी होगी।

जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि मंडल कार्यसमिति सत्यापन, शक्तिकेंद्र सत्यापन और बूथ समिति सत्यापन की बैठकें तय समय के अनुसार पूरी की जाएं, ताकि चुनाव से पहले संगठन पूरी तरह तैयार रहे।

जिला कार्ययोजना के तहत तय हुई जिम्मेदारियां

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला ने किया। कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, महेश मिश्रा ओम और उदय प्रकाश त्रिपाठी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष और अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा सत्यापन अभियान को निर्धारित समय में पूरा करने पर जोर दिया गया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *