आज की ताजा खबर

उन्नाव में 3 सितंबर को निकलेगी भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा

top-news

लड्डू गोपाल की पालकी और 51 झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

करीब 1,000 बाइक, 150 चार पहिया वाहन और 5,000 पैदल श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

मोहम्मद आरिफ

उन्नाव। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के अवसर पर श्री कृष्ण शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026, गुरुवार को शहर में भव्य श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा दोपहर 11 बजे आवास विकास स्थित पटेल पार्क से शुरू होगी। यहां से यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए एबी नगर स्थित उन्नाव-शुक्लागंज टेंपो स्टैंड के समीप दिनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।

लड्डू गोपाल की पालकी और 51 झांकियां रहेंगी खास

शोभायात्रा में सबसे आगे लड्डू गोपाल की भव्य पालकी चलेगी। इसके पीछे विभिन्न देवी-देवताओं से संबंधित 51 आकर्षक झांकियां बैंड-बाजे के साथ शामिल होंगी। यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है और आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

श्रीकृष्ण शोभायात्रा में करीब 1,000 बाइक सवार, लगभग 150 चार पहिया वाहन और करीब 5,000 पैदल श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है। पुरुषों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में सहभागिता करेंगे।

लड्डू गोपाल की पालकी, 51 झांकियों, बैंड-बाजे और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के चलते शोभायात्रा नगर में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहने की उम्मीद है। आयोजकों की ओर से यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/qdwZX5sN9dA

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *