आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
सड़क न बनने का विरोध, युवक ने तिरंगा लेकर टंकी पर चढ़ा
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील स्थित ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में सड़क निर्माण न होने से नाराज एक युवक ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया।
इस घटना से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
जैसे ही टंकी के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के साथ युवक को देखा गया, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना मल्हीपुर की पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस बल और तहसील स्तर के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और पुलिस की काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा जा सका।
नीचे उतरने के बाद जब अधिकारियों ने युवक से बात की तो उसने बताया कि इलाके में लंबे समय से सड़क नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।
उसने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई हल नहीं निकला, जिसके चलते उसे यह कदम उठाना पड़ा। युवक ने सड़क की बदहाली से आहत होकर यह रास्ता अपनाया।
मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने युवक की बात को गंभीरता से सुना और सड़क निर्माण के लिए जल्द उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
इसके बाद मामला शांत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तहसील के इतने करीब हुई इस घटना ने स्थानीय स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की खराब हालत पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







