आज की ताजा खबर

विपिन एनक्लेव के डायरेक्टर विनायक अग्रवाल की उपमुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

top-news

आदेश दीक्षित

पुवायां शाहजहांपुर । नगर के कैम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल एवं शाहजहांपुर स्थित विपिन एन्क्लेव के डायरेक्टर विनायक अग्रवाल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विनायक अग्रवाल से क्षेत्र की स्थिति एवं स्थानीय विषयों के संबंध में जानकारी की।

दोनों के बीच क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

विनय अग्रवाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का स्नेह एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देने वाला है।

उन्होंने मुलाकात को आत्मीय एवं सकारात्मक बताते हुए उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *