आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में शाहजहांपुर रेडक्रॉस बढ़ाएगी मानव सेवा का दायरा
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
फर्स्ट एड, योग, बाल शिक्षा, एचपीवी टीकाकरण और रक्तदान को बनाया जाएगा सेवा अभियान का आधार
टीबी मरीजों को गोद लेकर सहयोग देने पर जोर, जिला स्वास्थ्य समिति में रेडक्रॉस की भागीदारी का प्रस्ताव
विश्व मोहन बाजपेई
शाहजहांपुर। लखनऊ स्थित राजभवन में आयोजित इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश शाखा की वार्षिक बैठक से शाहजहांपुर में मानव सेवा के क्षेत्र में नई कार्ययोजना को दिशा मिली है। राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं सोसाइटी के सभापति ब्रजेश पाठक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में रेडक्रॉस की गतिविधियों को और व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
राजभवन में आयोजित बैठक में शाहजहांपुर की ओर से डॉ. रवि मोहन, डॉ. विजय जौहरी और अनुज जौहरी ने सहभागिता की। बैठक में रेडक्रॉस की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा स्वास्थ्य, शिक्षा और जनजागरूकता से जुड़े अभियानों को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
स्कूलों में फर्स्ट एड, सीपीआर और एचपीवी टीकाकरण पर जोर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यालयों में छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करने और टीकाकरण में रेडक्रॉस की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
उन्होंने विद्यालयों में फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही। उनका कहना था कि दुर्घटना या आपात स्थिति में चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले यदि शिक्षक और विद्यार्थी प्राथमिक उपचार व सीपीआर देना जानते हों तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को योग से जोड़ने और नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया। रेडक्रॉस कार्यकर्ताओं से विद्यालयों में जाकर बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देने का आह्वान किया गया।
बैठक में गरीब और वंचित परिवारों के उन बच्चों की शिक्षा पर भी चिंता जताई गई, जो स्कूल में प्रवेश लेने के बाद नियमित रूप से पढ़ाई नहीं कर पाते और घरेलू कार्यों में लग जाते हैं। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर दोबारा विद्यालय से जोड़ने और उनकी नियमित शिक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में काम करने पर जोर दिया गया।
रक्तदान और टीबी मरीजों की मदद को बनाया जाएगा अभियान
बैठक में स्वैच्छिक रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए रक्तदाताओं की सूची तैयार रखने पर भी जोर दिया गया।
विशेष अभियान के तहत टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई। रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और सहायता को पहुंचाने की योजना पर चर्चा हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा पूर्व में शाहजहांपुर के जिलाधिकारी रह चुके अमित घोष ने होम्योपैथिक चिकित्सक एवं रेडक्रॉस से जुड़े डॉ. रवि मोहन की चिकित्सीय सेवाभावना की सराहना की। उन्होंने चिकित्सा सेवा के साथ रेडक्रॉस के माध्यम से मानव सेवा में सक्रिय योगदान को सेवा-समर्पण का उदाहरण बताया।
वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रेडक्रॉस के सदस्य को जिला स्वास्थ्य समिति में नामित किए जाने का प्रस्ताव रखा। इससे जिला स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में रेडक्रॉस की सहभागिता और प्रभावी होने की उम्मीद है।
राजभवन की बैठक से लौटने के बाद इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाहजहांपुर के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जनपद में रेडक्रॉस की सेवाओं को नई गति दी जाएगी। उन्होंने समाजसेवियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों से रेडक्रॉस के सेवा अभियानों में सहयोग करने की अपील की।
डॉ. जौहरी ने कहा कि रेडक्रॉस किसी एक व्यक्ति की संस्था नहीं, बल्कि समाज के सहयोग से मानव सेवा के लिए चलने वाला अभियान है। उन्होंने लोगों से रक्तदान, फर्स्ट एड, स्वास्थ्य जागरूकता, शिक्षा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्यों में सहभागिता करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में शाहजहांपुर मानव सेवा के क्षेत्र में प्रदेश में अग्रणी जनपद के रूप में अपनी पहचान बनाए। इसके लिए समाजसेवी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और आमजन के सहयोग से लगातार कार्य किया जाएगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







