आज की ताजा खबर

नवगठित एम-पैक्स धन्योरा में कार्य-व्यवसाय का शुभारंभ, सहकारिता को मजबूत करने पर जोर

top-news

नवगठित एम-पैक्स धन्योरा में कार्य-व्यवसाय का शुभारंभ, सहकारिता को मजबूत करने पर जोर

जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने किया उद्घाटन, सहकारिता अधिकारियों की रही मौजूदगी

किसानों और ग्रामीणों को सहकारी सेवाओं का मिलेगा लाभ

आरिफ सिद्दीकी

शाहजहांपुर नवगठित एम-पैक्स धन्योरा में कार्य-व्यवसाय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने फीता काटकर एम-पैक्स के कार्य-व्यवसाय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सहभागिता की।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नवगठित एम-पैक्स के संचालन से क्षेत्र के लोगों और किसानों को सहकारी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में एआर कोऑपरेटिव डॉ. गणेश गुप्ता, बैंक के महाप्रबंधक सौरभ द्विवेदी, पैक्स अध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान सहित सहकारिता विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एम-पैक्स के कार्य-व्यवसाय के शुभारंभ को क्षेत्र में सहकारिता गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने संस्था के माध्यम से पात्र लोगों तक सहकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने पर भी जोर दिया।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *