आज की ताजा खबर

रहमतपुर में मिला युवक का शव,इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

top-news

बी.पी.त्रिपाठी 

सादुल्लानगर,बलरामपुर सादुल्लानगर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सूचना के मुताबिक, मृतक की पहचान गोंडा जिले के सुमेरपुर पल्टीपुर निवासी प्रमोद (28) पुत्र लुटावन के रूप में हुई है।


मंगलवार की सुबह गांव के समीप युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक की मौत किन हालात में हुई, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही सादुल्लानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की।

पुलिस आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके।

थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर सतेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

यह हादसा है या इसके पीछे कोई अन्य वजह, हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।

लाश को पी एम के लिए भेज दिया गया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *