आज की ताजा खबर

स्कॉर्पियो और मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत, दो घायल

top-news

हादसे के बाद स्कॉर्पियो छोड़कर चालक फरार, सीएचसी उतरौला में चल रहा उपचार

 बी.पी.त्रिपाठी 

उतरौला ,बलरामपुर। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम गुमड़ी स्थित गुमड़ी घाट जंगल के पास उतरौला-गोंडा मुख्य मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे स्कॉर्पियो और मैजिक वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मैजिक वाहन चालक समेत दो लोग घायल हो गए।

बताया जाता है कि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही महदेइया बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया।

घायलों में मैजिक चालक इन्द्रराज वर्मा (35) पुत्र स्व. श्रीराम सुंदर वर्मा, निवासी ग्राम ढोंगवा, थाना धानेपुर तथा मैजिक में सवार नन्दलाल (65) निवासी ग्राम रानीपुर, थाना धानेपुर शामिल हैं।

दोनों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में चल रहा है

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *