आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद सीतापुर पहुंचीं रेखा वर्मा
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
अटरिया से सीतापुर तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, 2027 में भाजपा की प्रचंड जीत का किया दावा
अनुराग मिश्रा
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पूर्व सांसद रेखा वर्मा के सीतापुर प्रथम आगमन पर मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिले की सीमा अटरिया से लेकर सीतापुर शहर और हरगांव तक विभिन्न स्थानों पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और जगह-जगह भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे।
रेखा वर्मा के काफिले का अटरिया, सिधौली, कमलापुर, खैराबाद टोल, छीता पासी किला और अटल चौक समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद भरत पैलेस में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रेखा वर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए रेखा वर्मा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। संगठन को और मजबूत करने के लिए जन-जन तक पहुंचने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करने पर जोर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटना होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाए तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनना तय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
2014 से अब तक के सफर का किया जिक्र
रेखा वर्मा ने अपने संबोधन में वर्ष 2014 से पहले भाजपा के संघर्ष और इसके बाद संगठन तथा क्षेत्र में किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए। उन्होंने पार्टी की आगामी नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रेखा वर्मा को तीसरी बार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को अपनी ऊर्जा और मेहनत दोगुनी करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम को अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत, निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव और विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, निवर्तमान विधायक लहरपुर सुनील वर्मा, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, महेश शर्मा, महेंद्र वर्मा, नैमिष रतन तिवारी, सुधाकर शुक्ला, पटेल रेखा वर्मा, जया सिंह, विश्राम सागर राठौर, कामेश शुक्ला, नीरज अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी, मुन्नी देवी, मिथलेश यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
सीतापुर पहुंचने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने अटल चौक पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व गृह मंत्री एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. राजेंद्र गुप्ता की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने महापुरुषों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अटरिया से हरगांव तक कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा के जिले की सीमा अटरिया में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अटरिया में विधायक सिधौली मनीष रावत ने उनका अभिनंदन किया। सिधौली में चेयरमैन गंगाराम राजपूत, सभासद संघ अध्यक्ष मुन्नन शुक्ला, कमलापुर में जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला एवं राजा दिनकर प्रताप सिंह ने स्वागत किया। खैराबाद टोल पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ‘बबलू’ समेत कई ब्लॉक प्रमुख, संगठन पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों ने उनका स्वागत किया। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं नारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







