आज की ताजा खबर

देवहा नदी ने बदला रास्ता, 50 गांवों का संपर्क प्रभावित; डीएम ने लिया कटान का जायजा

top-news

शोएब खान

पीलीभीत। देवहा नदी की धारा बदलने से भगा मोहम्मदगंज पुल के पास मार्ग कटान की स्थिति का मंगलवार को जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

उन्होंने ग्राम भिकारीपुर के निकट पहुंचकर नदी की स्थिति और प्रभावित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित परियोजनाओं के मानचित्र को भी देखा और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि मार्ग बह जाने के कारण करीब 50 गांव प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए लगभग 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उनकी कृषि भूमि पुल के दूसरी ओर है, जिससे खेती-किसानी के कार्य में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने मार्ग की समस्या के स्थायी समाधान के साथ पुल के विस्तार और नदी के कटान से बचाव के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।

उन्होंने बताया कि मार्ग के बह जाने से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि समस्या के समाधान के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पुल के विस्तारीकरण, सड़क निर्माण और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों के संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। डीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *