आज की ताजा खबर

फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता खत्म करने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सर्वजन सुखाय पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

top-news

किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक की समस्या से राहत, आलू किसानों को 500 रुपये प्रति पैकेट अनुदान और युवाओं को पारदर्शी भर्ती देने की उठाई मांग

रोहित अवस्थी

अजीतमल ,औरैया। सर्वजन सुखाय पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी अजीतमल के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान, बेरोजगार, शिक्षा, युवा और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण किसानों को खाद खरीदने में परेशानी हो रही है। इसे समाप्त करने की मांग की गई। पार्टी ने खाद, बीज और कीटनाशकों की कथित नकली बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी उठाई।

आलू किसानों को इस वर्ष हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रति पैकेट कम से कम 500 रुपये अनुदान देने की मांग की गई। इसके अलावा सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा प्रदेश को शराब मुक्त करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को संरक्षण देने, ग्रामीणों व किसानों समेत पात्र नागरिकों की वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग शामिल रही। साथ ही सरकारी विभागों में आरक्षण के अनुरूप रिक्त पदों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती कराने और अग्निवीर व आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती बंद करने की मांग की गई।

पार्टी ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की कथित मनमानी पर अंकुश लगाने तथा जर्जर विद्युत तारों को बदलवाकर हादसों पर रोक लगाने की भी मांग की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पूरी खबर देखने के लिए नीचे क्लिक करे

https://youtu.be/wGIXg4v3eLc

LIKE,SHARE,SUBSCRIBE AND FOLLOW US

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *