आज की ताजा खबर

नेपाल में आपदा के दौरान लापता नथुनी प्रसाद की तलाश में प्रशासनिक पहल तेज

top-news

 विधायक मोहन वर्मा ने अधिकारियों से की प्रभावी कार्रवाई की अपील

 हाटा, कुशीनगर । विधानसभा क्षेत्र हाटा के ग्राम सभा सत पोखरिया भलुही निवासी नथुनी प्रसाद पुत्र रामलाल, जो नेपाल के एक पावर प्लांट में कार्यरत थे, 26 अगस्त को आई प्राकृतिक आपदा के दौरान लापता हो गए। घटना के बाद से उनका परिवार लगातार चिंतित है और अब तक उनसे किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो सका है।

मामले की जानकारी मिलने पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने तत्काल गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर नथुनी प्रसाद की तलाश एवं सकुशल बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा नेपाल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नथुनी प्रसाद के संबंध में जानकारी जुटाने तथा उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से नेपाल में संबंधित अधिकारियों एवं पावर प्लांट प्रबंधन से संपर्क कर घटना की जानकारी प्राप्त करने और लापता व्यक्ति की स्थिति का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक श्री वर्मा ने कहा कि नथुनी प्रसाद की सकुशल बरामदगी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि नेपाल प्रशासन से लगातार संपर्क एवं समन्वय बनाए रखते हुए उनकी तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में नथुनी प्रसाद के परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासनिक स्तर से प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना को परिजनों तक पहुंचाया जाएगा तथा उनकी सकुशल वापसी के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

विधायक श्री वर्मा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि नथुनी प्रसाद जी सकुशल हों और शीघ्र अपने परिवार के बीच वापस लौटें। उन्होंने परिजनों को धैर्य बनाए रखने का भरोसा दिलाया। प्रशासनिक स्तर पर मामले की लगातार निगरानी की जा रही है और नेपाल में संबंधित अधिकारियों से समन्वय के माध्यम से नथुनी प्रसाद की तलाश के प्रयास जारी हैं।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *