आज की ताजा खबर

बंधुआकला पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

top-news

धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज होने के बाद था फरार

मुखबिर की सूचना पर धारूपुर-असरोगा मार्ग से गिरफ्तारी, आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर। बंधुआकला थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और धमकी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ 30 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे 31 अगस्त को धारूपुर से असरोगा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया।

गाली-गलौज के बाद धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ग्राम धरावां निवासी सूफियान पुत्र मो. हुसैन ने 30 अगस्त को थाना बंधुआकला में लिखित तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि अभियुक्तों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। हमले में सूफियान को गंभीर चोटें आने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

तहरीर के आधार पर थाना बंधुआकला में मु0अ0सं0 171/2026 के तहत धारा 109(1), 118(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

मामले में वांछित आरोपी मो. आनिस पुत्र दीन मोहम्मद, निवासी ग्राम शाहपुर सरकण्डेडीह, थाना धम्मौर, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 25 वर्ष की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक को मुखबिर से आरोपी के संबंध में सूचना मिली।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धारूपुर से असरोगा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस से करीब 100 मीटर पहले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक संजय कुमार पाठक, थाना बंधुआकला

हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह

कांस्टेबल राहुल सिंह चौहान

कांस्टेबल सतनाम सिंह

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *