आज की ताजा खबर

दुर्गा पूजा के दान पात्र की चोरी का खुलासा, धनपतगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

top-news

चोरी हुआ दान पात्र और 1,210 रुपये नकद बरामद, मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी

घर से दान पात्र चोरी होने की शिकायत पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर की कार्रवाई

सुशील चंद्र मिश्र

सुलतानपुर। धनपतगंज थाना पुलिस ने दुर्गा पूजा के दान पात्र की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया दान पात्र तथा 1,210 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

घर से चोरी हुआ था दुर्गा पूजा का दान पात्र

पुलिस के अनुसार, ग्राम पीरोसरैया निवासी दुर्गेश सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह ने 31 अगस्त 2026 को थाना धनपतगंज में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके घर से दुर्गा पूजा का दान पात्र चोरी हो गया है। दान पात्र में करीब 1,780 रुपये रखे होने की बात बताई गई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 175/2026, धारा 305(a)/331(3) बीएनएस के तहत लालू प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

नहर पटरी से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1 सितंबर 2026 की सुबह आरोपी लालू प्रसाद पुत्र पवन कुमार, निवासी ग्राम बेही निदुरा, थाना बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ग्राम पड़रे से पीरोसरैया आने वाली नहर पटरी की पक्की सड़क से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किया गया एक दान पात्र और 1,210 रुपये नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

इन पुलिसकर्मियों ने की गिरफ्तारी

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मौर्या, हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल मोहित कुमार और कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *