आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
शाहजहाँपुर डिपो में बेलगाम परिचालक की गुंडागर्दी
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
महिला यात्रियों और पत्रकार से की बदसलूकी, एआरएम के संज्ञान के बाद संविदा समाप्ति तय
अमरीक सिंह
जलालाबाद,शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के शाहजहाँपुर डिपो में तैनात कर्मचारियों की तानाशाही और बदजुबानी का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर तंज कसने और यात्रियों समेत एक पत्रकार से गाली-गलौज करने वाले बेलगाम परिचालक पर आखिरकार गाज गिर ही गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी परिचालक को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया है और उसकी संविदा समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
घटना बीती 29 अगस्त की है। पत्रकार अमरीक सिंह अपनी पत्नी के साथ बरेली मोड़ पर बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान शाहजहाँपुर डिपो की बस संख्या UP 78 LN 5543 वहाँ पहुँची। वहाँ मौजूद कई अन्य यात्रियों और पत्रकार ने बस को रोकने का इशारा किया।
बस रुकते ही परिचालक विपिन कुमार की दबंगई शुरू हो गई। पहले तो उसने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। जब काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला, तो योगी सरकार द्वारा रक्षाबंधन व रक्षा पर्वों के अवसर पर महिलाओं और उनके साथ एक सहयोगी को दी जाने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा पर घटिया छींटाकशी करने लगा।
परिचालक की इस ओछी हरकत का जब महिला यात्रियों और पत्रकार अमरीक सिंह ने विरोध किया, तो परिचालक आपा खो बैठा। उसने सरेआम महिला यात्रियों और पत्रकार के साथ बदतमीजी और अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।
घटना के तुरंत बाद पीड़ित पत्रकार ने पूरे मामले की लिखित शिकायत सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार से की। शिकायत मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। एआरएम अरुण कुमार ने बिना कोई ढिलाई बरते आरोपी परिचालक विपिन कुमार को तुरंत ऑफ-ड्यूटी कर दिया।
वार्ता के दौरान एआरएम ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि विभाग में इस तरह की गुंडागर्दी और अमर्यादित आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी परिचालक की संविदा समाप्त कर उसे विभाग से बाहर निकालने की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
सरकारी महकमे की रोटी खाकर सरकार की ही जनहितकारी योजनाओं का मज़ाक उड़ाना और आम जनता व पत्रकारों से गुंडों की तरह पेश आना शाहजहाँपुर डिपो के कुछ कर्मचारियों की फितरत बन चुका है। एआरएम की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि यात्रियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ऐसे मनबढ़ कर्मचारियों की जगह परिवहन निगम में नहीं, बल्कि सड़क पर है।,
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







