आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
बूथ स्तर पर निरंतर संवाद से भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा, हर कार्यकर्ता निभाए अपनी जिम्मेदारी :- डॉ दिनेश शर्मा
- दैनिक लोक भारती
- 01 Sep, 2026
बूथ की मजबूती के लिए जिम्मेदारी से जुटें कार्यकर्ता :- राजीव कुमार गुप्ता
परविन्दर प्रताप सिंह
बदायूं । भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी डॉ दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होगी।
प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल और आपसी संवाद बना रहे, यह भाजपा की निरंतर मजबूती के लिए आवश्यक है। बूथ समिति के कार्यकर्ताओं से संवाद के माध्यम से उनकी सक्रियता और संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर कहा गया।
उन्होंने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाता है। बूथ समिति में कार्यकर्ताओं की भूमिका केवल संगठनात्मक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे निरंतर समाज के बीच रहकर लोगों से संपर्क और संवाद स्थापित करते हैं।
इसी सक्रियता को और व्यवस्थित करते हुए बूथ स्तर पर भाजपा की पकड़ को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आपसी सहयोग संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के अनुभवों और सुझावों को महत्व देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम के माध्यम से भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति मिलेगी।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर संपर्क की शक्ति पर खड़ा है। मंडल से लेकर बूथ तक प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी भावना के साथ जिले में सत्यापन की प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा 02 सितंबर को मंडल कार्यसमिति एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ सत्यापन बैठकें आयोजित होंगी। इसके बाद 03 एवं 04 सितंबर को शक्ति केंद्र स्तर पर बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए भाजपा की जमीनी व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
आगे कहा सत्यापन प्रक्रिया का उद्देश्य केवल सूचनाओं को अद्यतन करना नहीं, बल्कि भाजपा की प्रत्येक इकाई की सक्रियता को और प्रभावी बनाना है। मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र के पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को सफल बनाएंगे।
उन्होंने कहा मजबूत बूथ ही मजबूत भाजपा का आधार है। इसलिए बूथ समितियों के साथ संवाद, संपर्क और समन्वय को विशेष महत्व दिया जा रहा है। इस अवसर पर डीसीबी चैयरमैन जे.के सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान तथा जिला पदाधिकारी, मंडल प्रवासी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







