आज की ताजा खबर

जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

top-news

रायबरेली। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, रायबरेली में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत मंगलवार को गृहविज्ञान विभाग की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता का विषय ‘जंक फूड का स्वास्थ्य पर प्रभाव’ रखा गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए जंक फूड के अत्यधिक सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. प्रीति तिवारी ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्राओं से जंक फूड की जगह घर में बने पौष्टिक एवं संतुलित भोजन को प्राथमिकता देने तथा स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाने का आह्वान किया।

गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को जंक फूड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार की श्रीमती शिखा मौर्या, डॉ. राम दर्शन, श्रीमती प्रियंका गोसिया नायक, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. स्नेह सिंह, डॉ. सलोनी भसीन, डॉ. स्वर्णिमा जायसवाल, श्रीमती गायत्री मिश्रा एवं श्रीमती सविता सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *