आज की ताजा खबर

रायबरेली में गोवंश संरक्षण को मिल रही नई दिशा, 87 गो आश्रय स्थलों में 37,446 गोवंश संरक्षित

top-news

क्रासर-मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 2,921 गोवंश इच्छुक लाभार्थियों को संरक्षण हेतु किए गए सुपुर्द

रायबरेली। जनपद रायबरेली में निराश्रित एवं बेसहारा गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं बेहतर देखभाल के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद में संचालित कुल 87 गो आश्रय स्थलों में अब तक 37,446 गोवंशों को संरक्षित किया जा चुका है। गोवंशों के भरण-पोषण, स्वास्थ्य, चारा एवं गर्मी से बचाव सहित गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों में 56 अस्थायी गो आश्रय स्थलों में 21,907, 16 स्थायी गो आश्रय स्थलों में 7,798, 07 वृहद गो संरक्षण केन्द्रों में 5,018 तथा 08 नगर पंचायतों में संचालित गो आश्रय स्थलों में 2,723 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत निराश्रित गोवंशों के संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। योजना के तहत अब तक 2,921 गोवंश इच्छुक लाभार्थियों को गो आश्रय स्थलों से संरक्षण हेतु दिए गए हैं, जिससे गोवंशों की देखभाल के साथ-साथ जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिल रहा है। गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण-पोषण के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी व्यवस्था की गई है। जनपद के 78 किसानों से हरे चारे की व्यवस्था के लिए अनुबंध किया गया है। इसके अतिरिक्त चारा नीति के अंतर्गत वर्ष भर हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से 56 हेक्टेयर क्षेत्रफल में चरी तथा 05 हेक्टेयर क्षेत्रफल में नेपियर ग्रास की बुवाई के लिए गो आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराया गया है। 

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *