आज की ताजा खबर

सड़क के गड्ढों को लेकर युवा समाजसेवी गोलू रायनी ने उठाई आवाज

top-news

क्रासर-मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामलाल अकेला

सचित्र-5 सडक पर गढ्ढो का निरीक्षण करते पूर्व विधायक रामलाल अकेला

बछरावां -रायबरेली। बछरावां विकास खंड की ग्राम सभा थुलेंडी में गांव के अंदर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। थुलेंडी चौराहे के पास सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन कोई न कोई चोटिल हो रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह गांव का एकमात्र मुख्य रास्ता है, जिस पर हजारों लोगों का रोज आवागमन होता है। कई बार स्कूली छात्र-छात्राओं से भरा ऑटो पलटने से बाल-बाल बचा है, जिससे बच्चों में हमेशा डर बना रहता है।

इस गंभीर समस्या को लेकर युवा समाजसेवी गोलू रायनी ने आवाज उठाई। उन्होंने कल पूर्व विधायक रामलाल अकेला से फोन पर बात कर पूरे मामले से अवगत कराया।

आज पूर्व विधायक रामलाल अकेला मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने तत्काल अधिकारी से फोन पर बात कर जल्द से जल्द गड्ढों की भरवाई एवं मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व ग्राम प्रधान राजू रायनी, युवा समाजसेवी गोलू रायनी, जुबैर कुरैशी, फैजान मंसूरी, इरशाद अली, सैफ, संजय सरोज, लाला, सुहैब सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *