आज की ताजा खबर

ग्रामीणों ने पूर्व विधायक और युवा समाजसेवी का जताया आभार

top-news

क्रासर-दिवंगत ब्लॉक प्रमुखों अजय सिंह व गीता सिंह की स्मृति में छठवीं बार लगा निःशुल्क नेत्र शिविर

क्रासर-250 मरीजों की हुई जांच, 50 मोतियाबिंद मरीज चित्रकूट रवाना

बछरावां -रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को बछरावां में पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय अजय सिंह दउवा एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय गीता सिंह की पुण्य स्मृति में मासिक निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का छठवां आयोजन किया गया।

बछरावां कस्बे के रायबरेली रोड स्थित गीतांजलि मैरिज लॉन में आयोजित शिविर में देश के प्रसिद्ध सद्भावना नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आधुनिक उपकरणों से 250 मरीजों की आंखों की जांच की।

जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित 50 मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चित्रकूट रवाना किया गया, वहीं जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनय शुक्ला एवं डॉ. पंकज विश्वकर्मा सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं उपचार दिया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा व अन्य लोगों ने दिवंगत ब्लॉक प्रमुखों अजय सिंह एवं गीता सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

इस शिविर में बछरावां के अलावा शिवगढ़, महाराजगंज और हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्रों के सरेनी, पश्चिमगाव, तमनपुर, विनायकपुर, दोस्तपुर, कसरावां, चुरवा, सुदौली, विष्णुपुर, नीवा,  पहनासा, सुलूपुर, जलालपुर, देवपुरी, कनावा,  , पासी टूसी , ताला व रजामऊ सहित दर्जनों गांवों के मरीज पहुंचे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *