आज की ताजा खबर

सपा के जिला कार्यालय 'लोहिया भवन' पर नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव काजल यादव का किया गया भव्य स्वागत

top-news

महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव काजल निषाद को बनाए जाने के बाद मंगलवार को कुशीनगर जनपद में पहली बार आगमन पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुँचने पर भव्य स्वागत करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है। कुशीनगर पहुँचने पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया।


काजल यादव को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार कुशीनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जिला मुख्यालय पर स्थित समाजवादी पार्टी  के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर काजल यादव को सम्मानित किया और इसे आधी आबादी को संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व देने का एक बड़ा फैसला बताया।

समाजवादी महिला सभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव काजल यादव ने लोहिया भवन में स्वागत समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मौजूदा शासन में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया ताकि महिलाओं की सुरक्षा और निरंतर विकास सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ छेड़खानी और बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। इस सरकार में देश और प्रदेश की आधी आबादी अपने आप को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ही महिलाएं हमेशा सुरक्षित थीं और उनका सम्मान अक्षुण्ण था। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर सपा की सरकार बनाएं, क्योंकि केवल समाजवादी विचारधारा के तहत ही महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और निरंतर प्रगति संभव है।

सभी नेताओं ने एक सुर में राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि काजल यादव की इस नियुक्ति से न केवल कुशीनगर बल्कि पूरे प्रदेश में समाजवादी महिला सभा और पार्टी संगठन को एक नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अकबर अंसारी जिलाध्यक्ष, प्रधान संघ, कुशीनगर राजेंद्र प्रसाद उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव सहित काफी संख्या समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *