आज की ताजा खबर

चयन आयोग ने यूपी टीईटी के आपत्तियों के निस्तारण के लिए बनायी पांच सदस्यीय समिति

top-news

पवन द्विवेदी  

प्रयागराज। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी 2026) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया था।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरान्त अभ्यर्थियों ने अपने अनुतोष के सम्बन्ध में आयोग कार्यालय पर उपस्थित होकर, रजिस्टर्ड डॉक व ई-मेल के माध्यम से प्रत्यावेदन दिया है।  

आयोग ने प्रत्यावेदनों के निराकरण के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। गठित समिति प्राप्त प्रत्यावेदनों के समस्त पहलुओं का परीक्षण कर अपनी आख्या आयोग के समक्ष यथाशीघ्र उपलब्ध करायेगी।

प्राप्त आख्या के आधार पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी 2026) के अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदनों का निराकरण / निस्तारण किया जायेगा।

चयन आयोग के उप सचिव ने बताया कि आयोग से पत्राचार का इच्छुक कोई भी अभ्यर्थी अपना प्रत्यावेदन आयोग की ई-मेल upessc.prayagraj@gmail.com के माध्यम से उपलब्ध करा सकता है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *