आज की ताजा खबर

मासिक व किसान शहीद दिवस की तैयारी बैठक में शामिल होना संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम-पवन दुबे

top-news

किसान शहीद दिवस की तैयारी पर सपा की  बैठक, 10 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

समाजवादी विचारधारा और किसान हितों के प्रति यह प्रतिबद्धता सराहनीय है।

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मंगलवार को अनमोल मैरिज हॉल में आयोजित हुई। बैठक आगामी 10 सितंबर को रामकोला में होने वाले किसान शहीद दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुलाई गई थी।

बैठक में किसान शहीद दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता खड्डा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र पाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के पुर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी मौजूद रहे।

इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता व जन सेवक पवन दुबे द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खड्डा विधानसभा में संगठन की मासिक बैठक और किसान शहीद दिवस की तैयारी बैठक में शामिल होना संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपके विचार और सक्रियता निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेगी।


उन्होंने  कहा कि सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह की अगुवाई में 10 सितंबर 1992 को‌ किसानों का आंदोलन हुआ था। रामकोला चीनी मिल पर किसानों के आंदोलन के दौरान प्रशासन की गोलीबारी में दो किसान पड़ोही हरिजन और जमीदार मियां शहीद हो गए थे।


उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष रामकोला में किसान शहीद दिवस मनाया जाता है। मासिक बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों के निर्धारण और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर खड्डा विधानसभा महासचिव बड़े अंसारी, खड्डा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा, राजकुमार डालमिया, मिठाई लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी अशोक चौहान, विवेक ओझा, मुन्ना यादव, फखरुद्दीन, प्रमोद यादव, विश्व विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *