आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
ऑपरेशन मुस्कान में सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन नाबालिग छात्राएं पांच घंटे में बरामद
- दैनिक लोक भारती
- 02 Sep, 2026
स्कूल के लिए घर से निकली थीं तीनों बालिकाएं, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर मिलीं सकुशल
रक्षाबंधन पर मिले नेग के पैसों से घूमने निकली थीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
सुशील चंद्र मिश्र
सुलतानपुर। गुमशुदा एवं लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत कादीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग बालिकाओं को महज पांच घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन विद्यालय नहीं पहुंचीं और घर भी वापस नहीं लौटीं।
स्कूल नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने दी सूचना
पुलिस के अनुसार, 1 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि कंपोजिट विद्यालय पूरे मिश्रान, कादीपुर खुर्द की तीन छात्राएं घर से विद्यालय के लिए निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद भी वे न तो स्कूल पहुंचीं और न ही घर वापस लौटीं।
सूचना मिलते ही कादीपुर पुलिस ने बालिकाओं की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गांव, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इसके साथ ही तीनों बालिकाओं के फोटो आसपास के जनपदों और जीआरपी थानों को भेजे गए, जिससे उनकी तलाश तेज की जा सके।
वाराणसी कैंट स्टेशन पर मिलीं तीनों बालिकाएं
तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों बालिकाएं वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक स्टॉल के पास सकुशल मिली हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कादीपुर पुलिस टीम और बालिकाओं के परिजनों के साथ वाराणसी कैंट पहुंचे और तीनों को सकुशल थाना कादीपुर लेकर आए।
पूछताछ में बालिकाओं ने पुलिस को बताया कि रक्षाबंधन पर उन्हें नेग में पैसे मिले थे। उन्हीं पैसों से घूमने की इच्छा के चलते वे बस से सुलतानपुर पहुंचीं और वहां से ट्रेन के जरिए वाराणसी घूमने चली गई थीं।
पुलिस ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे में तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







