आज की ताजा खबर

सपा के हाटा कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री के नेतृत्व में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव काजल यादव का किया गया भव्य स्वागत

top-news

सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के साथ हटा नगर अध्यक्ष रामानंद सिंह पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन रहे उपस्थित

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव काजल निषाद को बनाए जाने के बाद मंगलवार को कुशीनगर जनपद में पहली बार आगमन पर पूर्व मंत्री व सपा नेता राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 इलियास अंसारी के साथ हाटा नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह हाटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री के पगरा आवास (हाटा कैंप कार्यालय) पर आयोजित सम्मान समारोह में पहुँचने पर भव्य स्वागत करते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।


किसान नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने और जनपद में प्रथम आगमन परश्रीमती काजल यादव जी को बधाई व शुभकामनाएं दी। और कहे की यह स्वागत समारोह समाजवादी पार्टी की एकजुटता और जमीनी मजबूती को दर्शाता है।


तथा नगर पालिका परिषद है हाटा के अध्यक्ष रामानंद सिंह ने कहा कि आशा है कि श्रीमती काजल यादव के कुशल नेतृत्व में समाजवादी महिला सभा जनपद और क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में एक नई ऊर्जा के साथ काम करेगी।


उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जनाब मोहम्मद इलियास अंसारी और हाटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन सहित सपा के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ नेताओं व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बना दिया है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *