आज की ताजा खबर

पांडव नदी का बढ़ा जलस्तर, बेला बस्ती के किसानों की बढ़ी चिंता

top-news

 खेतों में पानी पहुंचने का खतरा, खड़ी फसल बर्बाद होने की सता रही आशंका

सलमान

बेला औरैया। पांडव नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से नदी किनारे बसे बेला बस्ती गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है।

लगातार बढ़ रहे पानी के चलते आसपास के खेतों में जलभराव होने का खतरा मंडराने लगा है। किसानों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो खेतों में खड़ी फसल पानी की चपेट में आ सकती है।

ग्रामीणों के मुताबिक नदी का पानी बढ़ने से खेतों के आसपास जलभराव की स्थिति बनने लगी है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।


किसानों का कहना है कि पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। यदि पानी खेतों में भर गया तो फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पांडव नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने और स्थिति बिगड़ने पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

किसानों का कहना है कि प्रशासन को समय रहते आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि खेतों में पानी पहुंचने से रोका जा सके।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि जलभराव के कारण फसलों को नुकसान होता है तो राजस्व विभाग की टीम से मौके पर सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए।

ग्रामीणों ने जताई चिंता: सुभाष चंद्र बाथम, गोविन्द, ब्रजपाल सिंह, रंगीलाल, कमल सिंह भदौरिया, राजेश दुबे, आनंद स्वरूप, अवधेश बाथम, अनुराग, पप्पू, वीरू दुबे और कप्तान सिंह।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *