आज की ताजा खबर

अछल्दा: एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय दिवस में शिक्षकों ने सीखी गणित शिक्षण की नई रणनीतियां

top-news

अमित झां

अछल्दा औरैया। ब्लॉक संसाधन केंद्र-अछल्दा पर चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ पुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण के तृतीय दिवस शिक्षकों को गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों से प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में गणित विषय के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ गतिविधि आधारित और सरल तरीके से गणितीय अवधारणाओं को समझाने के तरीकों से शिक्षकों को परिचित कराना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान एनसीईआरटी द्वारा नवविकसित एवं अनुकूलित पाठ्य पुस्तकों ‘आनंदमय गणित’ एवं ‘गणित मेला’ की समझ, संदर्शिकानुसार शिक्षण तथा गणित किट के प्रभावी प्रयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।


इसके साथ ही कैच अप (रेमीडियल), साप्ताहिक आकलन, ‘आओ बच्चों करें कमाल’, TaRL कॉन्सेप्ट मैप और 4-ब्लॉक मॉडल समेत विभिन्न विषयों पर सत्रवार प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की जरूरतों के अनुरूप गतिविधियों और शिक्षण सामग्री का प्रयोग करने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग करते हुए गणित शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के तरीके सीखे।

सत्र के समापन पर ‘ज्ञान समीक्षा एप’ के माध्यम से उपस्थिति एवं फीडबैक सबमिट किया गया। मध्यावकाश के बाद विद्या समीक्षा केंद्र द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता का भी आकलन किया गया।

इस अवसर पर संदर्भदाता एआरपी गरिमा गुप्ता, अमित कुमार पाल, अनुपम कुशवाहा, योगेश प्रताप सिंह और प्रवेश कुमार सहित समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहे।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *