आज की ताजा खबर

बारिश के बाद जलभराव से ग्रामीण परेशान, अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण

top-news

सलमान

बेला औरैया। क्षेत्र के ग्राम बरु कुलासार में बारिश के बाद लगातार जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी कई स्थानों पर जमा है। इससे ग्रामीणों के आवागमन में भी दिक्कतें आ रही हैं।

जलभराव की समस्या को लेकर गांव निवासी आशु ठाकुर ने जिलाधिकारी बृजेश कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए बुधवार को संबंधित अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।


इस दौरान वीडीओ संजीव कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव रश्मि और लेखपाल शिवम यादव सहित संबंधित कर्मचारियों ने जलभराव वाले स्थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के संबंध में जानकारी भी ली।

निरीक्षण के दौरान वीडीओ संजीव कुमार पांडेय ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों को समस्या से शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

इन ग्रामीणों ने भी समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया: हरचन्द्र सिंह सेंगर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, आशू ठाकुर, पप्पन चौहान, लउआ चौहान, राजन सेंगर, मुन्नी देवी, सूर्या सेंगर, लल्लू राठौर, घनश्याम सेंगर, इंद्र बहादुर सिंह भदौरिया, श्याम पाल सेंगर, कृपाल सिंह सेंगर, अरविन्द सिंह सेंगर, पुतुआ सिंह सेंगर, अशोक सिंह सेंगर, रामपाल सिंह चौहान, अवनेश सिंह सेंगर, पंकज सेंगर, रमन सेंगर, भीम सेंगर, हरनाम सिंह सेंगर, सचिन सेंगर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *