आज की ताजा खबर
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना उनके उज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम-विनय जायसवाल
भीलमपुर में दबंगों के कब्जे से कब आजाद होगा खेल का मैदान?,रास्ते पर भी जमाया कब्जा, मौन खड़ा प्रशासन।
सपा के वरिष्ठ नेता जनसेवक पवन दूबे द्वारा श्रावण मास के अंतिम सोमवार को किया गया महा भंडारे का आयोजन
जिलाधिकारी द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हुई
उमेश की मौत पर भड़का आक्रोश, शव रखकर निगोही रोड पर लगाया जाम, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से की अभद्रता
डॉ. राजीव कुमार पाठक फर्रुखाबाद ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोनीत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर
नेबुआ नौरंगिया थाने की सख्त कार्रवाई में पुलिस टीम से बदसलूकी व वर्दी फाड़ने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती पर देशभक्ति से गूंजा रामराज इंटर कॉलेज
महराजगंज: श्रावण मास की तैयारियों का डीआईजी ने लिया जायजा, पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया का किया निरीक्षण
दुष्कर्म व नेपाल ले जाकर बेचने की साजिश का आरोप, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
करोड़ों खर्च, फिर भी शुद्ध पेयजल से वंचित ग्रामीण; चार साल बाद भी अधूरी पड़ी जल जीवन मिशन की योजनाएं
Lucknow Cyber Fraud: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 119 गिरफ्तार, 250 करोड़ की ठगी का खुलासा | UP News
बेटी के जन्म पर महाराजा भवन में मना 'लक्ष्मी उत्सव', लड्डू महाराज ने नातिन के चरण माथे लगाकर की पूजा
लोहिया पार्क में योग की गूंज, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
GSVM मेडिकल कॉलेज में खुलेगी AI आधारित लो विजन यूनिट, धुंधली दृष्टि वाले मरीजों को मिलेगा बड़ा सहारा
- होम
-
राज्य
- राजस्थान
- बिहार
- दिल्ली
- उत्तराखंड
-
उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- कानपुर-नगर
- बुंदेलखंड
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- रायबरेली
- बरेली
- पीलीभीत
- अमेठी
- बाराबंकी
- हरदोई
- कुशीनगर
- प्रयागराज
- अयोध्या
- गोरखपुर
- गोंडा
- बहराइच
- कौशांबी
- लखीमपुर
- शाहजहांपुर
- उन्नाव
- फतेहपुर
- कानपुर-देहात
- औरैया
- इटावा
- मैनपुरी
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- आगरा
- फिरोजाबाद
- अलीगढ़
- एटा
- मथुरा
- गाजियाबाद
- उरई
- हमीरपुर
- चित्रकूट
- बांदा
- महोबा
- झांसी
- ललितपुर
- मध्य प्रदेश
- मनोरंजन
- बिजनेस
- करियर
- राशिफल
- लाइफस्टाइल
- खेल
- देश
- राजनीति
- दुनिया
अधिकारियों की चौखट पर दम तोड़ती व्यवस्था: 6 महीने से पेंशन को तरस रहा नेत्रहीन दिव्यांग
- दैनिक लोक भारती
- 02 Sep, 2026
भुखमरी की कगार पर परिवार रामकोला के माँ अनुसूईया नगर का मामला:
कप्तानगंज तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक लगा चुका है 6से 7 बार चक्कर बड़ा बेटा गंभीर बीमारी से बिस्तर पर,
पैसे के अभाव में छूटी बेटी की पढ़ाई; अब डीएम के आश्वासन पर टिकी आस
मोहम्मद नईम
कुशीनगर। सरकारें भले ही अंत्योदय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक मदद पहुँचाने का दम भरती हों, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही जमीनी हकीकत को कुछ और ही बयाँ कर रही है। ताजा मामला जनपद कुशीनगर के आदर्श नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर 06 (माँ अनुसूईया नगर) का है, जहाँ दोनों आँखों से पूर्ण रूप से दिव्यांग एक व्यक्ति पिछले कई महीनों से आवास और अपनी रुकी हुई पेंशन के लिए अधिकारियों की चौखट पर माथा टेकने को मजबूर है।
पीड़ित दिव्यांग लियाकत अली पुत्र मकसूद अली ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को सौंपे पत्र और बयान में अपना दर्द बयाँ करते हुए बताया कि वह कप्तानगंज तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक के 6 से 7 बार चक्कर काट चुके हैं। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभाग के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही है।
पेंशन रुकी, दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार
लियाकत अली ने बताया कि बीती मार्च महीने से उन्हें दिव्यांग पेंशन नहीं मिली है। घर में दो बेटे और दो बेटियों समेत कुल चार बच्चे हैं। उनका बड़ा बेटा गंभीर बीमारी के कारण लंबे समय से बिस्तर पर पड़ा है। पहले से ही बेहद कमजोर माली हालत के बीच पेंशन ही इस परिवार का इकलौता सहारा थी, जिससे बीमार बेटे की दवा और घर का खर्च चलता था।
लेकिन पिछले 6 महीनों से पेंशन बंद होने के कारण परिवार भुखमरी की कगार पर पहुँच गया है और आज दाने-दाने का मोहताज है।पैसे की तंगी से छिन गया बच्चों का भविष्यइस प्रशासनिक बेरुखी का सबसे बड़ा खमियाजा लियाकत के बच्चों की शिक्षा को लेकर भुगतना पड़ रहा है।
बड़ी बेटी चांदनी की छात्रवृत्ति (scholarship) बंद होने और घर में पैसे न होने के कारण उसे अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। वहीं छोटी बेटी रुबीना, जो अभी कक्षा 9 की छात्रा है, उस पर भी अब पढ़ाई छोड़ने का संकट मंडरा रहा है।
डीएम ने दिया एक महीने का आश्वासन
अपनी अंतिम आस लेकर पीड़ित दिव्यांग एक बार फिर जिलाधिकारी से मिलने मुख्यालय पहुँचा। लियाकत अली के मुताबिक, इस बार मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने उन्हें एक महीने के भीतर आवास, रुकी हुई पेंशन व अन्य सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का ठोस आश्वासन दिया है।
अब देखना यह होगा कि इस आश्वासन के बाद कुंभकर्णी नींद में सोया प्रशासन जागता है या इस दिव्यांग परिवार की लाचारी यूं ही सड़कों पर भटकती रहेगी।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *

ई_पेपर







