आज की ताजा खबर

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता को फोन पर मिली धमकी, पुलिस जांच में जुटी

top-news

बी.पी.त्रिपाठी

उतरौला, बलरामपुर।समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने अपने फोन व सोशल मीडिया अकाउंट पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हांलाकि किस तरह की धमकी दी गई है इसका उल्लेख प्रार्थना पत्र में नहीं किया गया है।

शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल नंबर पर 26 अगस्त को दोपहर बाद भारत में स्थित एक मोबाइल नंबर से फोन करके धमकी दी गई।

जबकि विदेशी मोबाइल नंबर से 31 अगस्त को दो बार काल कर धमकी दी गई। आरोप है कि उनके इमो अकाउंट पर 25 अगस्त को 27 बार और 31 अगस्त को पूरे दिन काल कर धमकी दी गई।

उनका कहना है कि बार-बार धमकी भरे काल आने से वह भयभीत हैं और उन्होने साइबर क्राइम कंट्रोल के टोल फ्री नंबर 1090 पर दर्ज कराई है।

साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक बलजीत राव ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *