आज की ताजा खबर

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण

top-news

रोहित अवस्थी

औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लोक भवन सभागार, लखनऊ में आयोजित संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग, उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के 'लोगो' का अनावरण एवं आउटसोर्सकर्मियों को चेक वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, अध्यक्ष नगर पालिका अनूप गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, आउटसोर्सिंग कर्मियों की उपस्थिति में देखा व सुना गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने UPCOS के पोर्टल एवं वेबसाइट का शुभारंभ, निगम के आधिकारिक लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि यूपीसीओएस के माध्यम से आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाएगा, जिससे आउटसोर्स कर्मियों को समयबद्ध भुगतान, सुगम सेवाएं तथा उनके हितों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था से आउटसोर्स कर्मियों के पंजीकरण, नियुक्ति, उपस्थिति, वेतन भुगतान तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का एकीकृत डिजिटल प्रबंधन संभव होगा। इससे विभागीय कार्यप्रणाली अधिक दक्ष एवं प्रभावी बनेगी तथा पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम के उपरांत इस पहल को राज्य में आउटसोर्स व्यवस्था के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि डिजिटल एकीकरण से शासन की सेवाओं का लाभ अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराया जा सकेगा।

  कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने  उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना व मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के  चार-चार श्रमिकों को डेमो चैक वितरित की।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *