आज की ताजा खबर

गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को अरविंद सिंह ददरौल विधायक ने सौंपा नियुक्ति पत्र

top-news

समीर ने 31 जुलाई को गौतम मौर्या की चाकुओं से गोदकर कर दी थी हत्या

शाहजहांपुर। चर्चितकांड गौतम मौर्य की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को बुधवार को आदरणीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री जी की पहल पर राहत मिली।ददरौल विधानसभा क्षेत्र सेअरविंद सिंह विधायक जी का इसमें विशेष योगदान रहा है।

नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह ने गौतम के पिता चंद्रपाल को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति मिलने से परिवार को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है। नगर पंचायत कांट के मीटिंग हॉल में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

इस दौरान विधायक अरविंद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नूरजहां, सभासद, सफाई मित्र और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मियों के बढ़े पारिश्रमिक और उन्हें मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।

बताया गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन वृद्धि के साथ ईपीएफ, ईएसआई, स्वास्थ्य, शिक्षा, बीमा, मातृत्व अवकाश और समय से पारिश्रमिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसी कार्यक्रम के दौरान विधायक ने गौतम मौर्य के पिता चंद्रपाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

गौरतलब है कि कांट क्षेत्र में गौतम मौर्य की हत्या के मामले में समीर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप है। घटना के बाद से परिवार न्याय के साथ आर्थिक मदद की भी उम्मीद कर रहा था। नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार को नियमित आय का जरिया मिलने की उम्मीद वन गयी है।

https://lokbharti.co.in/ad/adds.jpg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *